बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में नारे लगाए। कोलकाता में पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।
दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप, जिसे तृणमूल का गढ़ माना जाता था और उत्तर 24 परगना के बोंगांव (जहां मतुआ समुदाय की खासी आबादी है) में भी इसी तरह के दृश्य देखने को मिले, जहां भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाए और पार्टी के प्रचार गीत पर नृत्य किया।
बोंगांव में भाजपा समर्थक अनुभव बैरागी ने कहा, ‘तृणमूल ने मतुआ समुदाय के लोगों की नागरिकता के खिलाफ भाजपा के काम करने के बारे में भ्रामक अभियान चलाया था। पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बांग्लादेश से पलायन करने वाले सभी हिंदुओं को नागरिकता दी जाएगी और जो पहले से ही नागरिक हैं उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


