कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमान बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत पॉल से 14,333 मतों से आगे हैं।
मौजूदा विधायक बनर्जी को सात दौर की मतगणना के बाद 43,534 मत मिले, जबकि पॉल को 29, 201 मत प्राप्त हुए। अभी 11 दौर की मतगणना बाकी है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद लाहेक अली 5,925 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा