बंगाल : मुख्यमंत्री शुभेंदु पूर्वी मेदिनीपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

Ads

बंगाल : मुख्यमंत्री शुभेंदु पूर्वी मेदिनीपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:58 PM IST

कोलकाता, 24 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार शाम को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि शुभेंदु प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी, उप-मंडलीय अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक बैठक शाम छह बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है। हल्दिया से विधायक प्रदीप बिजली ने बताया कि औद्योगिक शहर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है।

बैठक से पहले, मुख्यमंत्री का अपराह्न करीब चार बजे नंदीग्राम जाने का कार्यक्रम है, जहां उनके सम्मान में एक नागरिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के बाद उनके द्वारा सभा को संबोधित किए जाने की भी संभावना है।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु ने दक्षिण कोलकाता के नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर विजयी रहे। हालांकि, शुभेंदु ने 15 मई को नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और भवानीपुर सीट पर बने रहने का फैसला किया।

भाजपा के जिला संगठन महासचिव मेघनाद पाल ने कहा, ‘‘नंदीग्राम के बेटे मुख्यमंत्री बन गए हैं। यह हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है। इसीलिए सीतानंदा कॉलेज के मैदान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोग मुख्यमंत्री का संदेश सुनने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।’’

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश