Who is Bittu Tabahi: रातोंरात बना सोशल मीडिया स्टार…जानिए कौन है ‘बिट्टू तबाही’? जिसने अकेले ही साफ कर दी पूरी ‘अजनार नदी’…अब सीएम ने भी की सराहना

Ads

Who is Bittu Tabahi: रातोंरात बना सोशल मीडिया स्टार...जानिए कौन है 'बिट्टू तबाही'? जिसने अकेले ही साफ कर दी पूरी 'अजनार नदी'...अब सीएम ने भी की सराहना

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 02:56 PM IST

Who is Bittu Tabahi: रातोंरात बना सोशल मीडिया स्टार...जानिए कौन है 'बिट्टू तबाही'? जिसने अकेले ही साफ कर दी पूरी 'अजनार नदी'...अब सीएम ने भी की सराहना /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • BSc छात्र सुरेंद्र सिंह ने 2 साल में अजनार नदी की सफाई कर दी
  • कचरा निकालने के लिए अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये खर्च किए
  • CM मोहन यादव ने ‘बिट्टू तबाही’ से मुलाकात कर उनके प्रयास की सराहना की

भोपाल। Who is Bittu Tabahi: मध्य प्रदेश के ब्यावरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। यहां एक बीएससी के छात्र सुरेंद्र सिंह चौधरी (Surendra Singh Chaudhary) ने बदहाल हालत में देख अजनार नदी की सफाई (Ajnar River Cleaning) की बीड़ा उठा ली। नदी कचरे से पटी थी, पानी से बदबू आती थी और जगह-जगह प्लास्टिक और पूजा सामग्री जमा थी। वहीं सुरेंद्र सिंह चौधरी ने खुद गंदे पानी में उतरकर कचरा निकालना शुरू किया और धीरे-धीरे उन्होंने बदहाल नदी की तस्वीर ही बदल दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने बिट्टू तबाही को रातो-रात सोशल मीडिया स्टार बना दिया।

 बदल दिया नदी का स्वरूप (River Cleaning Campaign)

Who is Bittu Tabahi शुरुआत में उनके पास न कोई बड़ी टीम थी और न ही खास संसाधन। इसके बावजूद वह गंदे पानी में उतरकर नदी से कचरा निकालने लगे। जिसे देखकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल तक किया। लगातार सफाई के दौरान उनके हाथों में इंफेक्शन हो गया। इसके बावजूद उन्होंने नदी की सफाई जारी रखा। बाद में सफाई के लिए जरूरी औजार खरीदने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पैसे जुटाए और अपनी जेब से भी करीब 30 हजार रुपये खर्च किए। बिट्टू ने एक-दो दिन नहीं, बल्कि 2 साल का समय लगाकर नदी की सफाई की।

सेशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर (Ajnar River Hero)

आखिर उनका मेहनत सफल रहा। जो आसान काम नहीं थी। अब लोग उन्हें लोग उन्हें ‘अजनार नदी के ‘हीरो’ बिट्टू तबाही’ (Who is Bittu Tabahi) के नाम से जानते हैं। नदी की सफाई के बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर नदी की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की तो वे तेजी से वायरल हो गईं। उनके काम की चर्चा जब पूरे इलाके में हुई।

 

 

 

सीएम ने की सराहना (Bittu Tabahi met CM Mohan Yadav)

वहीं अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) भोपाल निवास पर राजगढ़ जिले की नदी की अकेले के दम पर सफाई करने वाले ब्यावरा के बेटे ‘अजनार नदी के ‘हीरो’ सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही’ (Who is Bittu Tabahi) से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने उनकी नदी की सफाई के संकल्प की सराहना की।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ से आत्मीय भेंट की।
बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है। आपकी यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान की भावना को भी मजबूत करती है, जिसका मूल उद्देश्य जनभागीदारी के साथ जल स्रोतों का संरक्षण एवं उनका पुनर्जीवन है। मुझे विश्वास है कि अजनार नदी से शुरू हुआ आपका यह संकल्प प्रदेश के युवाओं को अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।

 

ये भी पढ़ें

अजनार नदी की सफाई किसने की?

ब्यावरा के BSc छात्र सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ ने नदी की सफाई का बीड़ा उठाया।

सुरेंद्र सिंह ने नदी की सफाई में कितना समय लगाया?

उन्होंने करीब 2 साल तक लगातार नदी की सफाई की।

नदी की सफाई में सुरेंद्र सिंह ने कितना पैसा खर्च किया?

उन्होंने सफाई के जरूरी औजारों के लिए दोस्तों के साथ पैसे जुटाए और करीब 30 हजार रुपये अपनी जेब से खर्च किए।

सुरेंद्र सिंह की पहल की सराहना किसने की?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे मुलाकात कर उनके प्रयास की सराहना की।

‘बिट्टू तबाही’ नाम क्यों चर्चा में आया?

अजनार नदी की सफाई के उनके लगातार प्रयास और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के बाद लोग उन्हें नदी का ‘हीरो’ कहने लगे।