बंगाल: ई़डी ने कोयला तस्करी मामले में पुलिस के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया

बंगाल: ई़डी ने कोयला तस्करी मामले में पुलिस के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया

बंगाल: ई़डी ने कोयला तस्करी मामले में पुलिस के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया
Modified Date: June 19, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: June 19, 2026 4:14 pm IST

कोलकाता, 19 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस के एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, बाराबनी के पूर्व थाना प्रभारी अधिकारी मनोरंजन मंडल को सॉल्ट लेक स्थित एजेंसी के कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार देर रात हिरासत में लिया।

मंडल को भ्रष्टाचार के आरोपों के अलग-अलग मामलों के कारण वर्ष 2024 में सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, मंडल काफी समय से जांच अधिकारियों की नजर पर थे और उन्होंने जांच के दौरान जारी किए गए कई समन का कथित रूप से जवाब नहीं दिया था।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान मंडल के बयानों में कई असंगतियां सामने आईं और वह कुछ ऐसे वित्तीय लेन-देन के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिनकी जांच की जा रही है।”

यह गिरफ्तारी एजेंसी की कथित कोयला तस्करी गिरोह के संबंध में धन शोधन मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा है।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि यह नेटवर्क राज्य के कुछ हिस्सों में कोयला माफिया और सरकारी कर्मचारियों की मदद से संचालित हो रहा था।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में