बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सनत डे को गिरफ्तार किया गया

Ads

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सनत डे को गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 04:49 PM IST

कोलकाता/बैरकपुर, आठ अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सनत डे को जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा के आरोपों में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नैहाटी के पूर्व विधायक सनत को शुक्रवार रात दत्तपुकुर से गिरफ्तार किया गया।

इसने बताया कि उन पर 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद जबरन वसूली, जमीन पर कब्जा करने और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है।

सनत ने 2024 में हुए उपचुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले पार्थ भौमिक ने बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद नैहाटी विधानसभा सीट खाली कर दी थी।

राज्य के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने सनत डे के लिए कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सनत ने जो ‘अत्याचार’ किए हैं, उसके लिए नैहाटी की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप