Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi
प्रयागराज : Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। 23 जिलों के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी नेप्रयागराज : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। 23 जिलों के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में युवाओं से फीस के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
राहुल गांधी ने युवाओं और डेटा को 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास विशाल युवा आबादी और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा कंजम्प्शन है, लेकिन इस डेटा का फायदा बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि देश में 1,000 में से केवल 12 युवाओं को ही स्थायी नौकरी मिल पाती है। बाकी युवाओं को ब्लिंकिट, उबर या फिर मजदूरी करने पर मजबूर होना पड़ता है।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “… Let me give you the figures: out of every 1000 young people, only 12 land a permanent job. As for your data, it is taken away from you; it is handed over to major corporations—Jio, Adani,… pic.twitter.com/bpmMnw1hBP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026
उन्होंने रील और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल पर कटाक्ष करते हुए इसे ’21वीं सदी का नशा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिर्फ रील देखने, इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने और व्हाट्सएप में उलझाए रखने का काम किया जा रहा है, जबकि रोजगार की गारंटी पूरी तरह गायब है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर युवाओं की ताकत का सही इस्तेमाल हो, तो चीन, अमेरिका या रूस जैसी शक्तियां भी भारत के सामने नहीं टिक सकतीं।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “There are 40 crore energetic young people like you in this country; this is the nation’s strength. People talk about China, America, and Russia, but all of them pale in comparison to the youth of… pic.twitter.com/q9Oy9FGLbB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026
प्रयागराज के इस भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस के दावे के अनुसार लाखों छात्रों ने पंजीकरण कराया था। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों और रोजगार के मुद्दों को उठाते हुए सीधे तौर पर युवाओं को एकजुट होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में युवाओं से फीस के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठने के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
VIDEO | Uttar Pradesh: “You are power and pride of India; when I say this, I talk about every Indian citizen,” says, Leader of the Opposition in the Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi at ‘Chhatron Ki Goonj’ event in Prayagraj.
(Source: Third Party)
(Full video available on… pic.twitter.com/6d4yFSTKGO
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-