Bengal govt bans transfer: राज्य सरकार ने 300 से अधिक स्कूल कर्मचारियों के तबादले पर लगाई रोक
Bengal govt bans transfer : बंगाल सरकार ने 300 से अधिक स्कूल कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाई
Bengal govt bans transfer
- स्कूल के कर्मचारियों के तबादले के निर्णय पर रोक
- 26,000 शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन
कोलकाता: Bengal govt bans transfer, पश्चिम बंगाल के लगभग 26,000 शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिए जाने के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने पहले के उस फैसले पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी जिसमें सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के 374 कर्मचारियों का दूरस्थ कार्यस्थलों पर तबादला करने का निर्णय लिया गया था।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्कूल में आवश्यकता से अधिक कर्मचारी होने के कारण तबादले का आदेश दिया गया था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में कर्मचारियों की संख्या में असंतुलन को दूर करने के लिए यह आदेश दिया गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘तबादला करने के निर्णय का उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों में कर्मचारियों की असमान संख्या होने से उत्पन्न असमानताओं को दूर करना था। लेकिन इस प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।’’
Bengal govt bans transfer , स्कूल के कर्मचारियों के तबादले के निर्णय पर रोक लगाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। लेकिन यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने तीन अप्रैल को पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध और पूरी चयन प्रक्रिया को ‘‘त्रुटिपूर्ण और विकृत’’ करार दिया था।
अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 605 कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ।
read more: मोहन बागान सुपर जाइंट को दोहरी सफलता, लीग शील्ड के बाद आईएसएल कप भी जीता
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bengal govt bans transfer of over 300 school employees

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm