Cochin Shipyard Share Price: शेयर बाजार में सनसनी! 5000 करोड़ के रक्षा ऑर्डर के बाद मिनीरत्न कंपनी के शेयरों में चौंकाने वाली तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

Cochin Shipyard Share Price: मिनीरत्न कंपनी Cochin Shipyard Ltd के शेयर 7% से ऊपर बढ़कर 1,574.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 5,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कोचीन शिपयार्ड को भारतीय नौसेना के लिए 5 सर्वे वेसेल्स का निर्माण करना होगा। (NSE: COCHINSHIP, BSE: 540678)

Cochin Shipyard Share Price: शेयर बाजार में सनसनी! 5000 करोड़ के रक्षा ऑर्डर के बाद मिनीरत्न कंपनी के शेयरों में चौंकाने वाली तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

(Cochin Shipyard Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 17, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: February 17, 2026 4:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रक्षा मंत्रालय से ₹5,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला।
  • 5 सर्वे वेसेल्स का निर्माण कंपनी करेगी।
  • शेयर 7% से अधिक बढ़कर ₹1,574.50 पर।

नई दिल्ली: Cochin Shipyard Share Price Today मिनीरत्न कंपनी Cochin Shipyard Ltd के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर BSE में 7% से अधिक बढ़कर 1,574.50 रुपये पर पहुंच गए। इस तेजी का कारण कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा ऑर्डर है। इसके तहत कोचीन शिपयार्ड को भारतीय नौसेना के लिए 5 सर्वे वेसेल्स का निर्माण करना है।

5000 करोड़ का रक्षा ऑर्डर (5000 Crore Defense Order)

कोचीन शिपयार्ड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी टेंडर में सबसे कम बोली लगाने वाले (L1) के रूप में चुना गया है। इस टेंडर के तहत कंपनी को इंडियन नेवी के लिए अगली पीढ़ी के 5 सर्वे वेसेल्स (NGSV) बनाने हैं। प्रस्तावित कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपये है। यह कोचीन शिपयार्ड के लिए अब तक का एक बड़ा संभावित ऑर्डर माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।

शेयरों का प्रदर्शन (Stock Performance)

पिछले 5 साल में कोचीन शिपयार्ड के शेयर 750% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। 19 फरवरी 2021 को शेयर 181.45 रुपये पर थे, जबकि 17 फरवरी 2026 को यह 1,574.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में शेयरों में 890% की तेजी, पिछले 3 साल में 530% की बढ़ोतरी और पिछले 2 साल में 85% का उछाल दर्ज किया गया है। एक साल में शेयर 30% से अधिक बढ़े हैं। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 2,545 रुपये और लो 1,180.20 रुपये रहा है।

Cochin Shipyard Ltd – शेयर जानकारी

विवरण आंकड़ा
आज का भाव ₹1,520.10 (+50.70, 3.45%)
अंतिम बंद (15:00) ₹1,531.00
ओपन ₹1,550.00
उच्चतम ₹1,574.50
न्यूनतम ₹1,520.00
मार्केट कैप ₹39.99KCr
P/E अनुपात 54.97
52-सप्ताह उच्च ₹2,545.00
52-सप्ताह निम्न ₹1,180.20
डिविडेंड यील्ड 0.64%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹2.43

शेयर स्प्लिट और मार्केट कैप (Share Split and Market Cap)

कोचीन शिपयार्ड ने जनवरी 2024 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। पहले 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5-5 रुपये वाले दो शेयरों में विभाजित किया गया। इस स्प्लिट और हालिया बड़े ऑर्डर के बाद कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 40,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। निवेशकों के लिए यह कंपनी अब तेजी से बढ़ते शेयरों और मजबूत ऑर्डर बुक के कारण आकर्षक बन गई है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।