बंगाल सरकार 17 अगस्त से ‘सत्यापित’ अन्नपूर्णा योजना का भुगतान शुरू करेगी: शुभेंदु

बंगाल सरकार 17 अगस्त से ‘सत्यापित’ अन्नपूर्णा योजना का भुगतान शुरू करेगी: शुभेंदु

बंगाल सरकार 17 अगस्त से ‘सत्यापित’ अन्नपूर्णा योजना का भुगतान शुरू करेगी: शुभेंदु
Modified Date: August 6, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: August 6, 2026 11:29 pm IST

कोलकाता, छह अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार अपनी प्रमुख ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत ‘‘सत्यापित’’ पात्र महिला लाभार्थियों को 17 अगस्त से वित्तीय सहायता का वितरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे तीन हजार रुपये जमा किए जाएंगे।

अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत एक जून से की गई थी, जिसके तहत 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई को समाप्त होने से पहले योजना के तहत करीब 2.16 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने बताया कि आवेदकों की पात्रता सत्यापित करने के लिए उनके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यह प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है।

उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने 10 जुलाई तक या उससे पहले अपने आवेदन जमा कर दिए हैं और जिनके दस्तावेज सही पाए जाते हैं, उन्हें 17 अगस्त को किस्त की राशि प्राप्त होगी।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में