Bengal New CM Name: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, जानें कब होगा शपथ ग्रहण समारोह
Bengal New CM Name: पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के सीएम नाम पर मुहर लग गई है।
Bengal New CM Name/Image Credit: X Handle
- बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई संपन्न।
- बैठक में शुभेंदु अधिकारी को चुना गया विधायक दल का नेता।
- पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी।
Bengal New CM Name: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के सीएम नाम पर मुहर लग गई है। इस बैठक के दौरान खुद गृह मंत्री पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद है। शुभेंदु अब कल सीएम पद की शपथ लेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। शुभेंदु अधिकारी कल यानी 9 मई 2026 शनिवार को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगाई मुहर
पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल गए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से बंगाल के सीएम के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई गई। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के तौर पर शुभेंदु के अलावे और कोई दूसरा नाम नहीं आया था। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नाम पर सहमति बनी। (Bengal New CM Name) गौरतलब है कि 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हराया था, जबकि इस बार ममता को भवानीपुर में उनके गढ़ में जाकर शुभेंदु ने चुनाव मे शिकस्त दी है।
शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- पर्यवेक्षक अमित शाह ने किया सीएम का ऐलान
West Bengal CM Name | #WestBengal | Suvendu Adhikari | Amit Shah | @AmitShah | @BJP4Bengal | @SuvenduWB
— IBC24 News (@IBC24News) May 8, 2026
राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे अधिकारी
Bengal New CM Name: बंगाल बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद अब शुभेंदु अधिकारी थोड़ी देर में राजभवन जाकर राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करेंगे। (Bengal New CM Name) शनिवार सुबह वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, दो डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही है।
शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर
शुभेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में एक समृद्ध राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी बंगाल की राजनीति में सम्मानित और कद्दावर नाम हैं। मेदिनीपुर के पूरे क्षेत्र पर दशकों से अधिकारी परिवार का प्रभाव रहा है। शुभेंदु ने राजनीति की शुरुआती बारीकियां उन्हीं से सीखीं। ((Bengal New CM Name) उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1989 में कांग्रेस की छात्र परिषद से शुरू किया। उस दौर में पूरे बंगाल में वामपंथी छात्र संगठनों का एकछत्र दबदबा था, ऐसे में एक विपक्षी छात्र नेता के रूप में उन्हें पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। 1995 में कांथी नगर पालिका में पार्षद के रूप में चुनकर उन्होंने अपने चुनावी सफर की औपचारिक शुरुआत की।
इन्हे भी पढ़ें:-
- SBI Q4 Results 2026: प्रॉफिट बढ़ा, डिविडेंड भी मिला… फिर भी SBI का शेयर 7% लुढ़का, आखिर क्या है इस गिरावट के पीछे की असली वजह?
- Nida Khan Aimim Connection Nashik: धर्मांतरण मामले में राजनीतिक कनेक्शन! Nida Khan को किसने दी थी पनाह? पुलिस ने इस पार्टी के पार्षद को किया गिरफ्तार
- West Bengal CM Name: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिला नेत्री पर खेला बड़ा दांव, अमित शाह की बैठक से पहले ही तय हो गया कौन होगा सीएम! देखिए पूरी डिटेल

Facebook


