द्रमुक ने ‘सलाम’ को लेकर मुख्यमंत्री विजय और त्रिशा का उड़ाया मजाक

द्रमुक ने ‘सलाम’ को लेकर मुख्यमंत्री विजय और त्रिशा का उड़ाया मजाक

द्रमुक ने ‘सलाम’ को लेकर मुख्यमंत्री विजय और त्रिशा का उड़ाया मजाक
Modified Date: August 18, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: August 18, 2026 5:47 pm IST

चेन्नई, 18 अगस्त (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के तमिल मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री त्रिशा का यह आरोप लगाते हुए मजाक उड़ाया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाम किया और “दोनों ने एक-दूसरे को सलाम किया।

दैनिक ने अपने संपादकीय में दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्यमंत्री विजय के पद की गरिमा कम हुई।

‘मुरासोली’ में अभिनेत्री का नाम लिए बिना यह बताया गया कि मुख्यमंत्री के पद की गरिमा क्यों कम हुई।

मुखपत्र में दावा किया गया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों ने बिना किसी “संकोच या शर्मिंदगी” के एक-दूसरे को सलाम किया। अभिनेत्री को पहली पंक्ति में बैठाया गया था और दोनों को “एक-दूसरे को सलाम करते” देखना उन लोगों के लिए भी असहनीय था, जिन्होंने मुख्यमंत्री विजय को वोट दिया था।

इसमें आरोप लगाया कि आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने व्यक्ति को लगता है कि वह इस तरह खुलेआम “बेशर्म और घृणित” हरकतें करके उन्हें सही ठहरा सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में त्रिशा को दर्शक दीर्घा की पहली पंक्ति में बैठाया गया था। वहां मुख्यमंत्री के माता-पिता समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में