बंगाल: तेल उत्पादन इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

बंगाल: तेल उत्पादन इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

बंगाल: तेल उत्पादन इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
Modified Date: October 30, 2024 / 05:15 pm IST
Published Date: October 30, 2024 5:15 pm IST

कोलकाता, 30 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार दोपहर एक तेल उत्पादन इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारासात के बादुबाजार इलाके में स्थित फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 11 गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।

राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ऐसा लगता है कि फैक्टरी के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग बचाव कार्य में अग्निशमन कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में