‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी: भजनलाल शर्मा
‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगी: भजनलाल शर्मा
बीकानेर, 24 सितंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए देखा।
शर्मा ने बीकानेर पहुंचे मोटरसाइकिल सवारों से बातचीत की और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया है और उनसे प्रेरित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘सेवा संकल्प यात्रा हमारे युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ेगी।’’
शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प’ अभियान युवाओं को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ भारत’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहलों से सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित राजस्थान के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 28 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान में जल परियोजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल परियोजना पर काम चल रहा है।
बाद में शर्मा ने ‘कलश यात्रा’ और वडनगर से वाराणसी जा रही मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाषा बाकोलिया मनीषा संतोष
संतोष

Facebook


