बंगाल : टीएमसी ने भाजपा विधायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई

बंगाल : टीएमसी ने भाजपा विधायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई

बंगाल : टीएमसी ने भाजपा विधायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई
Modified Date: March 16, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: March 16, 2026 10:15 pm IST

कोलकाता, 16 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए स्थानीय निवासियों के बीच वस्तुओं का वितरण किया।

टीएमसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई ने रविवार को स्टेशन बाजार क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच हियरिंग एड, व्हीलचेयर और चलने की छड़ियां वितरित की गईं।

टीएमसी ने कहा कि हालांकि पार्टी इस तरह के किसी भी मानवीय कदम की हमेशा सराहना करती है, लेकिन इस तरह के कदम का समय स्थापित सिद्धांतों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करता है, क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं।

इस आरोप पर भाजपा या घोरुई की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्य में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे जबकि मतगणना चार मई को होगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में