बांग्ला भाषी भारतीय बांग्लादेशी घुसपैठियों के समान नहीं हैं: शाह

बांग्ला भाषी भारतीय बांग्लादेशी घुसपैठियों के समान नहीं हैं: शाह

बांग्ला भाषी भारतीय बांग्लादेशी घुसपैठियों के समान नहीं हैं: शाह
Modified Date: March 29, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: March 29, 2026 12:06 am IST

कोलकाता, 28 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए बांग्ला भाषी भारतीयों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच के अंतर को ‘‘जानबूझकर मिटा’’ रहीं हैं।

शाह के बयान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में भी ‘‘असम की तर्ज पर निरुद्ध केंद्र’’ की अपनी व्यवस्था को दोहराने की कोशिश कर रही है।

शाह ने यहां न्यू टाउन स्थित एक होटल में टीएमसी सरकार के खिलाफ ‘‘आरोप पत्र’’ पेश करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बचाने के लिए भाषा के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी बड़ी चालाकी से बांग्ला भाषी लोगों और बांग्लादेशियों के बीच के अंतर को मिटाने की कोशिश कर रही हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए भी बांग्ला बोलते हैं। पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बांग्लादेशियों को यहां रहने दिया जाएगा।’’

शाह ने कहा, ‘‘हम घुसपैठियों की पहचान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम न केवल घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाएंगे, बल्कि देश से प्रत्येक अवैध अप्रवासी को भी बाहर निकालेंगे।’’

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में