LPG Cylinder Price 29 March 2026: आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति!

LPG Cylinder Price 29 March 2026: आज रविवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा किया था। फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई है और खरीदारों को कोई नया झटका नहीं लगा है।

LPG Cylinder Price 29 March 2026: आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति!

(LPG Cylinder Price 29 March 2026/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: March 29, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: March 29, 2026 10:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • 29 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रहे
  • दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर ₹913 पर उपलब्ध
  • कॉमर्शियल सिलेंडर हैदराबाद में ₹2,105.50 सबसे महंगा

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price 29 March 2026 in India: आज 29 मार्च 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियों की तरफ से पिछले 20 दिनों में कीमतों में कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है। महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा किया था, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर में 144 रुपये की बढ़ोतरी की थी। फिलहाल सिलेंडर के दाम हर शहर में अलग-अलग बने हुए हैं।

मुख्य शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट (Domestic LPG Cylinder Rates)

आज राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में 912.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, हैदराबाद में 965 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और पटना में 1,002.50 रुपये पर सिलेंडर उपलब्ध है। इससे स्पष्ट है कि शहरों के हिसाब से कीमतों में मामूली अंतर है।

घरेलू LPG सिलेंडर के आज के रेट (रुपये में)

शहर आज का रेट (₹)
हैदराबाद ₹965
बेंगलुरू ₹915.50
मुंबई ₹912.50
दिल्ली ₹913
कोलकाता ₹939
चेन्नई ₹928.50
लखनऊ ₹950.50
पटना ₹1002.50

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट (Commercial LPG Cylinder Rates)

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। दिल्ली में 1,884.50 रुपये, मुंबई में 1,836 रुपये, बेंगलुरू में 1,958 रुपये, हैदराबाद में 2,105.50 रुपये, कोलकाता में 1,988.50 रुपये, चेन्नई में 2,043.50 रुपये और लखनऊ में 2,007 रुपये प्रति सिलेंडर का रेट चल रहा है। इन कीमतों में भी पिछले 20 दिनों से कोई बदलाव नहीं आया है।

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के रेट (रुपये में)

शहर आज का रेट (₹)
दिल्ली ₹1,884.50
मुंबई ₹1,836
बेंगलुरू ₹1,958
हैदराबाद ₹2,105.50
कोलकाता ₹1,988.50
चेन्नई ₹2,043.50
लखनऊ ₹2,007

सप्लाई चेन पर असर (Impact on Supply Chain)

भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60 प्रतिशत खाड़ी देशों से मंगाता है। हाल ही में ईरान संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग प्रभावित हुआ, जिससे सप्लाई चेन पर दबाब पड़ा। कुछ एलपीजी टैंकर अब भारत आ चुके हैं। सरकार ने तेल कंपनियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि घरेलू स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।