शह मात The Big Debate: एक्साइज ड्यूटी में राहत… आखिर कांग्रेस क्यों आहत? पूर्व सीएम का सरकार पर आरोप, मंत्री और सांसद ने ऐसे किया पलटवार
Petrol-Diesel Excise Duty News: केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी।
Petrol-Diesel Excise Duty News/Image Credit: IBC24.in
- केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपए कर दी।
- सरकार ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी।
- पूर्व मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा है कि इस कदम से जनता को एक कौड़ी राहत नहीं मिलने वाली।
Petrol-Diesel Excise Duty News: रायपुर: केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी। फैसले पर जनता को राहत मिली लेकिन विपक्ष को ये फैसला रास नहीं आया। पूर्व मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा है कि इस कदम से जनता को एक कौड़ी राहत नहीं मिलने वाली। भूपेश बघेल के पोस्ट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फौरन पलटवार कर कहा कि आपकी इन्हीं हरकतों के चलते जनता ने लानत भेज आपको सत्ता से बाहर किया। (Petrol-Diesel Excise Duty News) याद दिलाया कि कोविड काल में भूपेश सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाया था। बीजेपी सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस और विपक्षी आपदा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे।.सत्तापक्ष का दावा है कि इस फैसले से लोगों को सीधे-सीधे राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती का मुद्दा पूरी तरह से सियासी केंद्र में है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि इससे जनता को राहत मिलेगी, तो कांग्रेस इसे सीधे-सीधे जनता से धोखा बता रही है तो सवाल ये है कि इस कदम से जनता को कैसे लाभ है, कितना लाभ है , भला विपक्ष को ये कटौती रास क्यों नहीं आ रही?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘जो करे धर्मांतरण..खत्म हो उसका आरक्षण’, क्या सूबे में फिर छिड़ेगी जंग? सांसद की मांग पर छिड़ा सियासी रार
- IPL 2026 RCB vs SRH: RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में SRH को इतने विकेट से दी मात, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Sagar Shahrukh Khan Case : “शाहरुख” को जिंदा जलाया या खुद लगाई आग? CCTV फुटेज ने पलटी पूरी कहानी, सामने आए चौंकाने वाले राज़, पुलिस भी हैरान

Facebook


