Gold Rate 29 March 2026: सोना फिर चढ़ा आसमान पर! सिर्फ एक हफ्ते में 2100 रुपये की छलांग, एक तोले का भाव 1.48 लाख के पार… खरीदारों की जेब पर पड़ा भारी मार!

Gold Rate 29 March 2026: 28 मार्च को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,900 रुपये गिरकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर कीमतों में तेजी रही और 24 कैरेट सोना एक हफ्ते में 2,100 रुपये महंगा हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

Gold Rate 29 March 2026: सोना फिर चढ़ा आसमान पर! सिर्फ एक हफ्ते में 2100 रुपये की छलांग, एक तोले का भाव 1.48 लाख के पार… खरीदारों की जेब पर पड़ा भारी मार!

(Gold Rate 29 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 29, 2026 / 10:18 am IST
Published Date: March 29, 2026 9:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹2,100 महंगा
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.48 लाख के पार
  • 28 मार्च को सोना ₹1,900 तक टूटा

नई दिल्ली: Gold Rate 29 March 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह के दौरान मजबूती देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना एक हफ्ते में करीब 2,100 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बीच-बीच में गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड ऊपर की ओर रहा। इससे साफ है कि बाजार में सोने की मांग बनी हुई है और निवेशक अभी भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं।

दिल्ली और मुंबई में आज के ताजा भाव (Gold Price Today)

29 मार्च के ताजा रेट की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,900 रुपये और 18 कैरेट सोना करीब 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। दूसरी ओर, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,35,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज (₹) कल (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹14,822 ₹14,822 0
8 ग्राम ₹1,18,576 ₹1,18,576 0
10 ग्राम ₹1,48,220 ₹1,48,220 0
100 ग्राम ₹14,82,200 ₹14,82,200 0

28 मार्च को आई थी गिरावट (Decline in Gold Rates)

इससे पहले शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सोना 1,900 रुपये या लगभग 1.3% टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मुनाफावसूली के कारण आई मानी जा रही है। हालांकि इसके बाद कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
मार्च 29, 2026 ₹14,822 0 ₹13,590 0
मार्च 28, 2026 ₹14,822 249 ₹13,590 230
मार्च 27, 2026 ₹14,573 103 ₹13,360 95
मार्च 26, 2026 ₹14,470 -212 ₹13,265 -195
मार्च 25, 2026 ₹14,682 376 ₹13,460 345
मार्च 24, 2026 ₹14,306 -38 ₹13,115 -35
मार्च 23, 2026 ₹14,344 -268 ₹13,150 -245
मार्च 22, 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0
मार्च 21, 2026 ₹14,612 -294 ₹13,395 -275
मार्च 20, 2026 ₹14,906 -137 ₹13,670 -120

अलग-अलग शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates in Different Cities)

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा है, जबकि अहमदाबाद और भोपाल में यह 1,48,120 रुपये के आसपास है। हैदराबाद, रायपुर और कोलकाता में कीमतें मुंबई के बराबर चल रही हैं। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के कारण यह अंतर देखने को मिलता है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (रुपये में)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,11,220 ₹1,35,900 ₹1,48,220
मुंबई ₹1,11,070 ₹1,35,750 ₹1,48,090
अहमदाबाद ₹1,11,120 ₹1,35,800 ₹1,48,120
चेन्नई ₹1,14,000 ₹1,36,600 ₹1,49,020
कोलकाता ₹1,11,070 ₹1,35,750 ₹1,48,090
हैदराबाद ₹1,11,070 ₹1,35,750 ₹1,48,090
रायपुर ₹1,11,070 ₹1,35,750 ₹1,48,090
भोपाल ₹1,11,120 ₹1,35,800 ₹1,48,120
लखनऊ ₹1,11,220 ₹1,35,900 ₹1,48,220
चंडीगढ़ ₹1,11,220 ₹1,35,900 ₹1,48,220

चांदी की कीमत (Silver Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि साप्ताहिक आधार पर चांदी की कीमत लगभग स्थिर रही और 29 मार्च को 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 11,250 रुपये की गिरावट आई थी और यह 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।