बेंगलुरु हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
बेंगलुरु हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बेंगलुरु में एक अस्पताल की दीवार गिरने की घटना में सात लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
बुधवार को भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुआ यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


