Dhar Accident Update News: चीखों से गूंज उठा हाईवे, एक झटके में हो थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसा का वजह जान दहल उठेगा दिल
Dhar Accident Update News: चीखों से गूंज उठा हाईवे, एक झटके में हो थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसा का वजह जान दहल उठेगा दिल
Dhar Accident Update News | Photo Credit: IBC24
- धार जिले में सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
- 20 से अधिक लोग घायल, 7 की हालत गंभीर
- सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
धार: Dhar Accident Update News मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग अभी भी घायल है और 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है।
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
Dhar Accident Update News वहीं इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
जानकारी के अनुसार, तिरला थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर वाहन के असंतुलित होने को वजह माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े में नजर आया SRH का तूफ़ान.. एक ही मैच में लगे 32 छक्के और 41 चौके, जानें क्या रहा आखिरी नतीजा
- IBC Vande Bharat: दूसरे चरण के मतदान में भी बंगाल में जारी रहा सियासी संग्राम, आती रही हिंसा की ख़बरें, अब हर किसी को नतीजों का इंतज़ार
- Dhar Accident News: धार हादसे में इतने लोगों की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए देगी सरकार

Facebook


