भगवंत मान ने नवनियुक्त बोर्ड और कॉर्पोरेशन अध्यक्षों के साथ बैठक की

भगवंत मान ने नवनियुक्त बोर्ड और कॉर्पोरेशन अध्यक्षों के साथ बैठक की

भगवंत मान ने नवनियुक्त बोर्ड और कॉर्पोरेशन अध्यक्षों के साथ बैठक की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 13, 2022 12:30 am IST

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को विभिन्न बोर्ड और कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्षों के साथ बैठक की ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जन कल्याण की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए कई लोकहित के कार्य और जन कल्याण की योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि अध्यक्षों को सुनिश्चित करना चाहिए कि इनका लाभ लोगों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय की मांग है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव


लेखक के बारे में