कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण, भारत बायोटेक 26 हजार स्वयंसेवियों पर करेगी ट्रायल

कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण, भारत बायोटेक 26 हजार स्वयंसेवियों पर करेगी ट्रायल

कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण, भारत बायोटेक 26 हजार स्वयंसेवियों पर करेगी ट्रायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 23, 2020 2:09 pm IST

हैदराबाद, 23 अक्टूबर (भाषा) भारत बायोटेक कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के उसके टीके ‘कोवैक्सीन’ के पहले और दूसरे चरण के परीक्षणों का अंतरिम विश्लेषण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब 26 हजार स्वयंसेवियों पर तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत की जा रही है।

read more: प्रदेश में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 953 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1325 मरीज हुए स्वस्थ

टीका निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘टीके ‘कोवैक्सीन’ के पहले और दूसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षणों का अंतरिम विश्लेषण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद भारत बायोटेक को समूचे भारत में 25 से अधिक केंद्रों में 26,000 स्वयंसेवियों पर तीसरे चरण का परीक्षण करने की औषधि महानियंत्रक से स्वीकृति मिल गई है।’’ भारत बायोटेक ‘कोवैक्सीन’ का विकास भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु संस्थान के साथ मिलकर कर रही है।

read more: छत्तीसगढ़ में कोरोना रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार, एक…

सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद आधारित टीका निर्माता कंपनी ने गत दो अक्टूबर को भारत के औषधि महानियंत्रक से टीके के तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत की अनुमति मांगी थी। औषधि महानियंत्रक ने जुलाई में भारत बायोटेक को टीके के पहले और दूसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने की अनुमति दी थी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com