भुवनेश्वर में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
भुवनेश्वर में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
भुवनेश्वर, 27 जुलाई (भाषा) भुवनेश्वर में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटा और उसकी बाईं कलाई की नस काट दी। इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2019 में विवाह करने वाला यह दंपति आपसी विवाद के कारण पिछले दो वर्षों से अलग-अलग रह रहा था।
भुवनेश्वर के एसीपी बिश्वरंजन सेनापति ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उसने कथित तौर पर पत्नी का गला घोंट दिया और उसकी कलाई की नस काट दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने घर में ताला लगा दिया और एक ऑटो-रिक्शा में बैठा मिला।
सेनापति ने कहा, “जब हमें वह व्यक्ति मिला तो बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।”
पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


