आईआईएम शिलांग में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण
आईआईएम शिलांग में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण
शिलांग, 27 जुलाई (भाषा) पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संस्थान में दिए गए अंतिम व्याख्यान के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग ने सोमवार को उनकी आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा शिक्षा, नवाचार और नैतिक नेतृत्व के क्षेत्र में कलाम की स्थायी विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
कलाम की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आठ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
डॉ. कलाम ने 27 जुलाई 2015 को आईआईएम-शिलांग का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ‘हमारी धरती को अधिक रहने योग्य कैसे बनाएं’ विषय पर व्याख्यान दिया था। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वह अचानक गिर पड़े थे और बाद में उनका निधन हो गया था।
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


