Nagpur Violence Latest Update: नागपुर हिंसा मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी मौजूद
Nagpur Violence Latest Update: नागपुर हिंसा मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, मौके पर अधिकारी मौजूद |

Nagpur Violence Latest Update | Source : ANI
- नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंच गई।
- इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
- फहीम खान को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था।
नागपुर। Nagpur Violence Latest Update: नागपुर में कुछ दिन पूर्व दंगा हुआ था जिसमें कई लोग और पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हुए थे। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था, जबकि दुकानों पर भी तोड़फोड़ हुई थी। जब पुलिस ने इस हिंसा की जांच पड़ताल की तो मुख्य आरोपी के तौर पर फहीम खान का नाम सामने आया। अब प्रशासन ने आरोपी फहीम खान के घर पर बुल्डोजर एक्शन लिया है।
बता दें कि नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंच गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। फहीम खान पेशे से बुर्का विक्रेता है। माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो जारी किए थे और उत्तेजक बयान दिए थे, जिससे लोग भड़के और उन्होंने नागपुर शहर में उपद्रव काट दिया। फहीम खान को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था और उसे अदालत में पेश किया गया था।
#WATCH महाराष्ट्र: नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/lCSNOSpZKi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2025
ये है पूरा मामला
बता दें कि 17 मार्च को हिंसा तब भड़की, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक चादर जलाई गई। झड़प के बाद शहर के कई हिस्सों में पथराव और आगजनी हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
दंगाइयों से वसूली जाएगी नुकसान की कीमत
इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी। इसके अलावा भुगतान न करने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनकी संपत्तियों को जब्त करके बेच दिया जाएगा। गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले फडणवीस ने कहा, 'मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वालों को पकड़कर उनके साथ सख्ती से पेश नहीं आया जाता।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नागपुर में 17 मार्च को हिंसा भड़की, जब एक अफवाह के बाद धार्मिक चादर जलाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद शहर में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Big action by the administration in the Nagpur violence case! Bulldozer runs on the house of accused Faheem Khan

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm