कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बागी नेताओं को जगह नहीं, ‘जी-23’ में शामिल लोगों को फिर झटका

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बागी नेताओं को जगह नहीं, ‘जी-23’ में शामिल लोगों को फिर झटका

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बागी नेताओं को जगह नहीं, ‘जी-23’ में शामिल लोगों को फिर झटका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 22, 2021 2:10 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बनाई गई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, ‘जी-23’ के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं कपिल सिब्बल को इसमें जगह नहीं मिली नहीं है।

read more: 1,300 लड़ाकू वाहन खरीदेगी रक्षा मंत्रालय, महिंद्रा डिफेंस के साथ हुआ अनुबंध

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है, उनमें सिर्फ मनीष तिवारी और जितिन प्रसाद ऐसे नेता हैं जो उस ‘जी-23’ समूह में शामिल थे, जिसने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक बदलाव की पैरवी की थी। प्रसाद पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस प्रभारी हैं। इस सूची में आजाद, शर्मा और सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं, जो ‘जी- 23’ में शामिल हैं।

read more: परिसीमन प्रक्रिया पर राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा करेगी कर्नाटक सरक…

इससे कुछ दिनों पहले भी पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी उसमें इन बड़े नामों को स्थान नहीं मिला था। ‘ग्रुप-23’ से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों पर शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस में कोई अलग-अलग गुट नहीं हैं और पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है। शर्मा के इस बयान से कुछ दिनों पहले ‘ग्रुप-23’ में शामिल एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि वह और उनके साथी आगामी चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और कांग्रेस को जीत दिलाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

read more: राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिसकर्मी की मौत

स्टार प्रचारकों की इस सूची में सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। मतगणना दो मई को होगी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com