Suicide in Raipur Balaji Hospital Today: रायपुर के इस बड़े प्राइवेट अस्पताल में सुसाइड.. खिड़की से बाहर कूद गया इलाज के लिए दाखिल पुलिस का जवान, मचा हड़कंप

रायपुर के पंडरी स्थित बालाजी अस्पताल में इलाजरत एक पुलिस जवान की अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी अस्पताल में एक मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत का मामला भी सामने आया है।

Suicide in Raipur Balaji Hospital Today: रायपुर के इस बड़े प्राइवेट अस्पताल में सुसाइड.. खिड़की से बाहर कूद गया इलाज के लिए दाखिल पुलिस का जवान, मचा हड़कंप

Suicide in Raipur Balaji Hospital Today || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 11, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: September 11, 2026 6:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बालाजी अस्पताल में पुलिस जवान की मौत
  • इलाज के दौरान खिड़की से लगाई छलांग
  • मेडिकल छात्र की भी संदिग्ध मौत

Suicide in Raipur Balaji Hospital Today: रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट उत्तर जोन के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाजरत एक पुलिस के जवान देवनारायण ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली है। उसने इमारत की खिड़की से बाहर छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर तौर पर घायल आरक्षक देवनारायण को फ़ौरन भीतर ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्वास्थ्य को लेकर था अवसाद में!

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाला पुलिसकर्म देवनारायण जशपुर में SDOP कार्यालय में पदस्थ था। वह इलाज के लिए रायपुर आया था और पंडरी के बालाजी अस्पताल में दाखिल था। बताया जा रहा है कि, मृतक वह अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान था। सम्भवतः इसी डिप्रेशन में उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है। मृत पुलिसकर्मी के परिजनों से बातचीत कर सुसाइड के असल वजहों को जानने की कोशिश कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट की संदिग्ध मौत

Suicide in Raipur Balaji Hospital Today: बालाजी अस्पताल से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक का नाम विनायक सैनी है और वह राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। विनायक को उसके हॉस्टल में बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद उसे बालाजी अस्पताल लाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने परीक्षण के उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना मृतक के परिजन और पंडरी पुलिस को दे दी है। नॉर्थ जोन अंतर्गत पंडरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

बलिया में रंजिश के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

फर्जी पीएमओ पहचान पत्र, हथियार के साथ मुंबई के मॉल में घुसे दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दीपके ने महाराष्ट्र सरकार से की जरांगे से बातचीत करने की अपील, जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ चेताया

उमर अब्दुल्ला ने तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी

राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown