Bhandara Road Accident CCTV Footage: सामने आया भंडारा सड़क हादसे का CCTV फुटेज.. इस वजह से ट्रक के पीछे से जा टकराई बोलेरो.. 8 की हुई है दर्दनाक मौत..

महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बोलेरो तेज रफ्तार में ट्रक से टकराती दिखाई दे रही है।

Bhandara Road Accident CCTV Footage: सामने आया भंडारा सड़क हादसे का CCTV फुटेज.. इस वजह से ट्रक के पीछे से जा टकराई बोलेरो.. 8 की हुई है दर्दनाक मौत..

Bhandara Road Accident CCTV Footage || Iamge- Hate Detector File

Modified Date: September 11, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: September 11, 2026 7:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भंडारा हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
  • ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो
  • हादसे में आठ लोगों की मौत

Bhandara Road Accident CCTV Footage: भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुई है। यहां ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौ​के पर ही 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में सवार 9 लोग छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सामने आया CCTV फुटेज

वही इस भीषण सड़क हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और रोड की तरफ जाती है। वह जैसे ही सड़क पर पहुँचती है, पीछे से तेज रफ़्तार से आई बोलेरो उससे टकरा जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि IBC24 इस फुटेज के वास्तविकता की पुष्टि नहीं करती है।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Bhandara Road Accident CCTV Footage: सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में लिखा कि, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

तीन घायल अस्पताल में भर्ती

Bhandara Road Accident CCTV Footage: घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, “नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें सकोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

बलिया में रंजिश के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

फर्जी पीएमओ पहचान पत्र, हथियार के साथ मुंबई के मॉल में घुसे दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दीपके ने महाराष्ट्र सरकार से की जरांगे से बातचीत करने की अपील, जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ चेताया

उमर अब्दुल्ला ने तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी

राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown