शुक्रवार को इन बड़ी खबरों ने बटोरी सुर्खियां, शाॅर्ट में जो आपके लिए जनना जरूरी है
शुक्रवार को इन बड़ी खबरों ने बटोरी सुर्खियां, शाॅर्ट में जो आपके लिए जनना जरूरी है
गुजरात चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें लिस्ट
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव 2017 के लिए बीजेपी ने अपने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को मेहसाणा से उम्मीदवार चुना गया है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ जीतू वघानी पश्चिम भावनगर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। ज्यादा जानिए
नीतीश कुमार खेमा असली जदयू, चुनाव आयोग ने सौंपा तीर का निशान
बिहार की राजनीति में सत्ता पारिवर्तन के बाद से जनता दल युनाईटेड (जदयू) में चल रही पार्टी पर हक की जंग को शुक्रवार चुनाव आयोग ने खत्म कर दिया। पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर सत्तारूढ़ नीतीश कुमार और पार्टी के वरिष्ट नेता और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव आमने सामने थे। ज्यादा जानिए
मूडीज रेटिंग में अर्थव्यवस्था का सुधरा मूड, मोदी सरकार गदगद
दिल्ली। भारत की मौजूदा आर्थिक स्थिति और नोटबंदी, जीएसटी जैसे कदमों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के लिए राहत की एक और ख़बर आई है। विश्व प्रतिष्ठित अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की सॉवरन क्रेडिट रेटिंग में सुधार करते हुए इसे एक स्थान ऊपर कर दिया है। पहले मूडीज ने भारत को Baa2 की रेटिंग दे रखी थी, जिसका मतलब ये होता है कि अर्थव्यवस्था स्थिर है। अब रेटिंग में एक पायदान की तरक्की के बाद ये Baa3 कर दी गई है, जिसके मायने ये हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब सकारात्मक संकेत दे रही है। ज्यादा जानिए
हमारे सुधारों को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता – अरुण जेटली
दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज की रेटिंग में सुधार से गदगद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अब से थोड़ी देर पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर अपनी व नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले साल में भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी के साथ आगे बढ़ी है। इसी का नतीजा है कि विश्व बैंक की रेटिंग में भी सुधार हुआ है और अब 13 साल बाद भारत को रेटिंग अपग्रेड मिला है। ज्यादा जानिए
सोशल मीडिया ने पलटी माजिद की किस्मत, लश्कर आतंकी की घरवापसी
श्रीनगर। 3 अगस्त 2017 की बात है, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकी ठिकाने में छिपे 3 आतंकवादियों के चारों ओर सुरक्षा बलों ने घेरा डाल रखा था। आतंकवादियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन सरेंडर करने के बजाय आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से हो रही फायरिंग का फायदा उठाकर दो आतंकवादी फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि एक मारा गया। मारे गए आतंकवादी का नाम था यावर निसार जिसकी उम्र थी सिर्फ 22 साल। ज्यादा जानिए
मानहानि मामले में के के मिश्रा को दो साल कैद , 25 हजार का जुर्माना
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मानहानि मुकदमे में दोषी करार दिये गये हैं. केके मिश्रा को इस मामले में दो साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आज जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने ये भी कहा है कि अगर 25 हजार रुपये का जुर्माना नहीं दिया जाता..तो 3 महीने की और भी सजा भुगतनी पड़ेगी। ये पूरा मामला 4 साल पुराना है। ज्यादा जानिए
राहुल के साथ लंच और गप्पू पर हमला
वेब डेस्क। तथाकथित पप्पू सत्ता से दूर रहकर भी अपनी जगह पुख्ता करने में कामयाब रहे वहीं पेटेंट प्राप्त गप्पू सरकारी मशीनरी का बेतहाशा दुरूपयोग करने के बाद भी आज हिचकोले खा रहे है। यह उन कई ट्विटस में एक है जो तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले हैं। अब पप्पू का उपयोग शायद वे उनके लिए कर रहे हो जिनको पप्पू कहने पर गुजरात में रोक लगी हुई लेकिन गप्पू और सरकारी मशीनरी का बेतहाशा उपयोग से उनका इशारा किस ओर है यह तो आप समझ ही गए होंगे। ज्यादा जानिए
सुप्रीम कोर्ट ने छग सरकार से मांगी अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के दस्तावेज
अगस्ता वेस्टलैंड की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से कहा है कि वो सौदे से संबंधित सभी डाक्यूमेंट की मूल प्रति कोर्ट में जमा करें। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होनी है। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, स्वराज अभियान के डॉ. अजीत आनंद डेगवेकर और RTI एक्टिविस्ट राकेश चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अगुस्टा वेस्टलैंड के हेलिकाप्टर के लिए 65 दशमलव 7 लाख डालर का भुगतान किया है। ज्यादा जानिए
कोलकाता टेस्ट: दूसरा दिन भी बारिश में धुला, भारत 5/74
कोलकाता। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले दिन बारिश और खराब रोशनी ने खिलाड़ियों और दर्शकों को निराश किया तो मैच के दूसरे दिन भी बारिश के कारण 12 बजे ही लंच घोषित करना पड़ा। पहले दिन 12 ओवर के गेम में 17 रनों के स्कोर पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गवा दिए थे। जिनमें सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली शामिल रहे। वहीं दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद से ही भारतीय टीम पर पहले दिन का दबाव देखने को मिला। संभली हुई शुरूआत करने के बाद 17.2 ओवर में अजिक्य राहाणे ने अपना विकेट खो दिया। ज्यादा जानिए
24 साल बाद आई दिव्या के मौत की सच्चाई
फिल्म दीवाना से सब को दीवाना बनाने वाली दिव्या भारती बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बन चुकी थी. उनकी ख़ूबसूरती और उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था. दिव्या भारती की मौत सी जुडी बातें अक्सर अफवाहें बन सामने आती रहती है, उनकी मौत आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने आहत्मत्या की थी तो वही कुछ लोगों का कहना है की उनकी हत्या की गयी थी। तो आइये जानते हैं उस हादसे वाली रात से जुडी एक ख़ास बात. ज्यादा जानिए
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


