बिहारः अररिया में चार देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिहारः अररिया में चार देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिहारः अररिया में चार देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: September 1, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: September 1, 2026 9:43 pm IST

अररिया, एक सितंबर (भाषा) बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को पुलिस ने एक घर से चार देसी पिस्तौल, कारतूस और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे हरीपुर के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले भाइयों, मोहम्मद मुर्शीद और खुर्शीद के घरों पर छापेमारी की।’’

एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान चार देसी पिस्तौल औैर पांच कारतूस के अलावा करीब 300 ग्राम विस्फोटक पाउडर, कांच के छोटे टुकड़े, लगभग 250 ग्राम जूट की रस्सी, प्लास, रेती और लोहे की एक पाइप बरामद किया गया।

कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुर्शीद फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों द्वारा कथित तौर पर हथियार और बम बनाने के लिए विस्फोटक पाउडर तथा कांच के टुकड़ों सहित अन्य सामग्री जमा किए जाने की सूचना मिलने के बाद यह छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में