जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार बिस्वजीत पोद्दार को ईडी की 10 दिन की हिरासत में भेजा

जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार बिस्वजीत पोद्दार को ईडी की 10 दिन की हिरासत में भेजा

जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार बिस्वजीत पोद्दार को ईडी की 10 दिन की हिरासत में भेजा
Modified Date: May 20, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: May 20, 2026 12:53 am IST

कोलकाता, 19 मई (भाषा) कोलकाता की एक विशेष अदालत ने जमीन हड़पने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​‘सोना पप्पू’ को मंगलवार को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया।

ईडी के अधिवक्ता ने पोद्दार की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि आरोपी एक ऐसे गिरोह का अभिन्न हिस्सा था, जिसके संबंध में कोलकाता के पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा विश्वास और बिल्डर जय कामदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विशेष अदालत ने मामले में शामिल पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जांच के सिलसिले में पूछताछ के मकसद से पोद्दार की 10 दिन की हिरासत के ईडी के आग्रह को स्वीकार कर लिया।

पोद्दार ईडी के जमीन हड़पने, जबरन वसूली और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच शुरू करने के बाद से ही फरार था। वह सोमवार सुबह ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा यासिर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में