प. बंगाल में सत्ता में आने पर पत्रकारों को 5,000 रुपये का मासिक भत्ता देंगे: भाजपा की घोषणा
प. बंगाल में सत्ता में आने पर पत्रकारों को 5,000 रुपये का मासिक भत्ता देंगे: भाजपा की घोषणा
कोलकाता, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी अगर पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयी तो वह राज्य में पत्रकारों के लिए 5,000 रुपये का मासिक भत्ता शुरू करेगी।
कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस योजना का लाभ सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘पत्रकारों के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा, यह योजना पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी लोगों पर लागू होगी।’’
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘चाहे हमारे लिए लिखें या हमारे खिलाफ लिखें – हर कोई हमारा दोस्त है।’
उन्होंने कहा, ‘हम आपकी स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान करते हैं।’
भट्टाचार्य ने कहा कि प्रस्तावित उपाय का उद्देश्य मीडिया जगत के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनमें सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना है, हालांकि हो सकता है कि प्रस्तावित राशि बहुत अधिक नहीं हो।
उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विवरण पर बाद में चर्चा की जाएगी और जानकारी साझा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।
भाषा अमित रंजन
रंजन

Facebook


