Singrauli Bank Robbery Case: बैंक डकैती मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के पास से मिली ये चीजें, देखकर उड़े सबके होश
Singrauli Bank Robbery Case: सिंगरौली में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
Singrauli Bank Robbery Case/Image Credit: IBC24.in
- सिंगरौली में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
- पुलिस ने इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
- पुलिस ने आरोपी को 15 लाख 72 हजार रुपए नगद और 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
Singrauli Bank Robbery Case: सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरोपी को 15 लाख 72 हजार रुपए नगद और 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। (Singrauli Bank Robbery Case) गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बिगहा का निवासी है, जिसकी पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। इस कांड में पांच आरोपी शामिल हैं। इन लोगों ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 20 लाख रुपये से अधिक की नकद पर हाथ साफ किया है।
आरोपी के पास से बरामद हुई ये चीजें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15 लाख 72 हजार रुपए और 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 9 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लूट के बाद अपने हिस्से का पैसा और सोना लेकर पटना–सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था, तभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उसे पकड़ लिया गया। (Singrauli Bank Robbery Case) पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती गई, तो आरोपी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में शुक्रवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज 15-20 मिनट में करीब 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपये नकद लूटे। चश्मदीदों के अनुसार दो बदमाश पहले बैंक में दाखिल हुए, कुछ देर बाद तीन और अंदर आ गए। तीन के पास पिस्टल और दो के पास कट्टा था। (Singrauli Bank Robbery Case) उन्होंने आते ही ग्राहकों और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और सभी के मोबाइल फोन एक जगह रखवा दिए थे। विरोध करने पर हवाई फायर भी किया था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran Attacks Indian Ships : होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग, MEA ने ईरान से मांगा जवाब, इधर ट्रंप ने फिर दे दी ये बड़ी चेतावनी
- CM Vishnudeo Sai News: ‘नारी सशक्तिकरण के खिलाफ विपक्ष की साजिश उजागर’, पीएम मोदी का संबोधन सुनने के बाद बोले सीएम साय, दे दी ये चेतावनी
- Bilaspur Housing Board Badam News : टेबल पर बादाम गिरते ही जागा ‘सिस्टम’! चंद घंटों में ही मिल गई युवक की ये फाइल, सरकारी दफ्तर के इस वीडियो पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही चर्चा

Facebook


