Iran Attacks Indian Ships : होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग, MEA ने ईरान से मांगा जवाब, इधर ट्रंप ने फिर दे दी ये बड़ी चेतावनी

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी और भारतीय जहाजों पर फायरिंग से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया है।

Iran Attacks Indian Ships : होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग, MEA ने ईरान से मांगा जवाब, इधर ट्रंप ने फिर दे दी ये बड़ी चेतावनी

Iran Attacks Indian Ships / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 18, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: April 18, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट बंद, समुद्र में जहाजों की लंबी कतार
  • भारतीय जहाजों पर फायरिंग, दो जहाजों ने लिया यू-टर्न
  • भारत ने ईरान के राजदूत को तलब कर जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली : Iran Attacks Indian Ships  ईरान और इजरायल-लेबनान के बीच शांति की कोशिशों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते ‘होर्मुज स्ट्रेट’ की नाकेबंदी कर दी। इस नाकेबंदी के कारण समुद्र में जहाजों की लंबी कतारें लग गई हैं। सबसे चिंताजनक खबर यह आई कि वहाँ से गुजर रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की ओर से फायरिंग की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी भी भारतीय क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए कम से कम दो भारतीय जहाजों ने बीच रास्ते से ही ‘यू-टर्न’ ले लिया और वापस लौट गए।

भारत का कड़ा रुख

भारतीय जहाजों पर हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद भारत सरकार ने बहुत सख्त रुख अपनाया है। ( Hormuz Strait Crisis 2026 )विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया और विदेश सचिव ने इस हमले पर गहरी चिंता जताई। भारत ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर भारतीय जहाजों और नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल, सरकार की एजेंसियां और शिपिंग विभाग हर पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि समुद्र में मौजूद अन्य भारतीय जहाजों को किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके।

Middle East Tension News अमेरिका की दखलअंदाजी पर उठाया कड़ा रुख

ईरान के सुप्रीम लीडर और वहाँ की संसद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर व्यापारिक जहाज को उनकी नौसेना से इजाजत लेनी होगी। ईरान का दावा है कि वे अमेरिका की दखलअंदाजी रोकने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डन ट्रंप ने दी चेतवानी

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार 22 अप्रैल तक कोई शांति समझौता नहीं हुआ, तो बड़ी जंग शुरू हो सकती है। चूंकि दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए इस रास्ते के बंद होने से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.