Sarguja School News : मातृभाषा बोलना पड़ा भारी! सिर्फ इस वजह स्कूल ने बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, IBC24 के खबर के बाद कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

सरगुजा में एक निजी स्कूल ने बच्चे को सरगुजिहा भाषा बोलने पर एडमिशन देने से मना कर दिया। जांच में स्कूल अवैध निकला, जिस पर जुर्माना लगाकर संचालन बंद कर दिया गया।

Sarguja School News : मातृभाषा बोलना पड़ा भारी! सिर्फ इस वजह स्कूल ने बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, IBC24 के खबर के बाद कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

Sarguja School News / Image Source : FILE


Reported By: Abhishek Soni,
Modified Date: April 18, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: April 18, 2026 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरगुजिहा भाषा बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन
  • जांच में स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाया गया
  • 1 लाख जुर्माना, स्कूल संचालन तत्काल प्रभाव से बंद

सरगुज़ा: Sarguja School News  छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा ज़िले में आईबीसी IBC24 की खबर का बड़ा हुआ है। यहाँ एक निजी स्कूल में एक बच्चे को सिर्फ इसलिए प्रवेश देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह सरगुजिहा भाषा में बात कर रहा था। इस खबर को दिखाए जाने के बाद इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्वरंग एकेडमी नाम का यह स्कूल बिना किसी सरकारी मान्यता के ही अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

प्राचार्या ने पहले आरोपों को किया ख़ारिज

खबर दिखाए जाने के बाद शुरुआत में स्कूल की प्राचार्या ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए मामले को झूठा करार दिया था। लेकिन जब शिक्षा विभाग की टीम मौके पर जाँच के लिए पहुँची और दस्तावेज़ खंगाले, तो प्रबंधन की पोल खुल गई। जाँच के दबाव में स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली कि उन्होंने बच्चे का एडमिशन लेने से मना किया था।

स्कूल संचालन पर रोक

शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वरंग एकेडमी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। Surgujia Language Issue इसके साथ ही स्कूल के संचालन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस घटना के बाद अब विभाग ने जिले के अन्य निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर भी बड़े पैमाने पर जाँच अभियान शुरू कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.