BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP Candidate Suicide News: यहां भाजपा उम्मीदवार ने कर ली आत्महत्या.. पार्टी का दावा, ‘कांग्रेस नेता लगातार कर रहे थे प्रताड़ित’.. जांच की मांग

BJP Candidate Suicide Telangana News: तेलंगाना के नारायणपेट में भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने की आत्महत्या, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, पुलिस जांच जारी।

BJP Candidate Suicide Telangana News

BJP Candidate Suicide Telangana News

satya prakash
Published: 10 Feb 2026 | 9:16 pmModified: 10 Feb 2026 | 9:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने की आत्महत्या
  2. उत्पीड़न को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
  3. पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला

हैदराबाद: तेलंगाना के नारायणपेट जिले में नगर निकाय चुनाव लड़ रहे एक भाजपा प्रत्याशी ने मंगलवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पार्षद पद के उम्मीदवार ई. महादेवप्पा (45) मक्तल स्थित अपने घर में सुबह करीब साढ़े चार बजे फांसी पर लटके मिले। (BJP Candidate Suicide Telangana News) भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं द्वारा उत्पीड़न और धमकियों के कारण महादेवप्पा को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

खुदकुशी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के गृह जिले में उत्पीड़न, अपहरण और अन्य अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई प्रथम दृष्टया साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। (BJP Candidate Suicide Telangana News) जब डीजीपी से पूछा गया कि क्या पुलिस ने शिकायत स्वयं तैयार कर मृतक की बेटी से हस्ताक्षर करवाए, तो उन्होंने इस आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध शिकायत की सामग्री के आधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।

धमकी की वजह से की आत्महत्या!

इंसाफ की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने वहां से हटाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने महादेवप्पा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति के युवा नेता को कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की।

भाजपा की विज्ञप्ति में कहा गया कि महादेवप्पा की पत्नी ने दावा किया है कि स्थानीय मंत्री के समर्थकों के दबाव के कारण उनके पति ने यह कदम उठाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्राथमिकी में बदलाव किया है और मूल शिकायत में किसी तरह का परिवर्तन न करने की मांग की। (BJP Candidate Suicide Telangana News) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बी. संजय कुमार ने इस घटना को “कांग्रेस द्वारा की गई हत्या” बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उधर, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष समा राममोहन रेड्डी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी इस घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिस वार्ड से महादेवप्पा चुनाव लड़ रहे थे, वहां का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें: –

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 नारायणपेट जिले में पार्षद प्रत्याशी ई. महादेवप्पा ने आत्महत्या की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Telangana Shock: BJP Municipal Election Candidate Found Dead, Party Alleges Harassment, Police Probe On

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm