मूल नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रच रही भाजपा: अभिषेक

मूल नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रच रही भाजपा: अभिषेक

मूल नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रच रही भाजपा: अभिषेक
Modified Date: March 26, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: March 26, 2026 4:54 pm IST

कोलकाता, 26 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश कर रही है और उनके नाम मतदाता सूची से हटा रही है।

जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी से विधानसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है और लोगों का ध्यान रोजगार और आवास जैसे मूल मुद्दों से भटका रही है।

उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार देश के वास्तविक नागरिकों के खिलाफ साजिश कर रही है। यहां सौ साल से रह रहे लोगों से भी एसआईआर के नाम पर नागरिकता का प्रमाण मांगा जा रहा है।”

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया, “यहां तक कि बुजुर्ग लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, सिर्फ यह देखने के लिए कि उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं या जांच के अधीन रखे गए हैं।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में