कटरा में माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में आग, कोई हताहत नहीं

कटरा में माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में आग, कोई हताहत नहीं

कटरा में माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 20, 2026 / 08:34 am IST
Published Date: September 20, 2026 8:34 am IST

जम्मू, 20 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में एक हेलीपैड टर्मिनल रविवार तड़के आग लगने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि हेलीपैड टर्मिनल में तड़के करीब सवा तीन बजे संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल घटना के समय बंद था। यह टर्मिनल माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

अधिकारियों ने बताया कि आग में टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक दुकान जलकर खाक हो गयी।

उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में