एएसआई हत्या मामला: अमृतसर में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

एएसआई हत्या मामला: अमृतसर में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

एएसआई हत्या मामला: अमृतसर में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Modified Date: September 20, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: September 20, 2026 12:53 am IST

चंडीगढ़, 19 सितंबर (भाषा) पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति शनिवार रात अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मारे गए आरोपी की पहचान अमृतसर के मुलेचक गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दीपक उन दो मोटरसाइकिल सवार लोगों में से एक था, जिन पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भगतनवाला अनाज मंडी में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दीपक को गोली लगी जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए हैं।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में