भाजपा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया

भाजपा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया

भाजपा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया
Modified Date: April 29, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: April 29, 2026 12:37 am IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 मई को होने वाले बिहार विधानपरिषद उपचुनाव के लिए मंगलवार को सूर्य कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए शर्मा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चार मई है। उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच दो मई को की जाएगी।

मतदान 12 मई को होगा और मतगणना उसी दिन होगी।

भाषा राखी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में