Employees Transfers Ban: अब इन अधिकारी-कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला

Employees Transfers Ban: अब इन अधिकारी-कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला

Employees Transfers Ban: अब इन अधिकारी-कर्मचारियों का नहीं होगा ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला

Employees Transfers Ban | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 08:15 am IST
Published Date: April 29, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक
  • 1 से 30 मई तक घर-घर जाकर सर्वे का काम होगा
  • सामान्य परिस्थितियों में तबादलों की अनुमति नहीं मिलेगी

रायपुर: Employees Transfers Ban छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशभर में ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक रहेगी। ये उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो जनगणना 2027 (Census 2027) के काम में लगे हुए हैं।

Employees Transfers Ban दरअसल, मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ में भी हो चुकी है। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रदेश में जनगणना को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में राज्य सरकार ने जनगणना 2027 ड्यूटी पर लगे अधिकारी/ कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है।

सरकार ने यह भी कहा कि अगर कोई बेहद खास या जरूरी हो तभी ट्रांसफर पर विचार किया जा सकता है, यानी सामान्य हालात में तबादलों की अनुमति नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा कि यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक जनगणना 2027 का पूरा काम खत्म नहीं हो जाता।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।