Gorakhpur News: अब शादी समारोह में पुलिस वाले भी होंगे शामिल! SSP ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Gorakhpur News: अब शादी समारोह में पुलिस वाले भी होंगे शामिल, SSP ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Gorakhpur News: अब शादी समारोह में पुलिस वाले भी होंगे शामिल! SSP ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?

Gorakhpur News | Photo credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: April 29, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर में शादी समारोहों में पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य की गई
  • हर्ष फायरिंग और विवाद की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाया गया
  • छोटे विवादों को बड़ा रूप लेने से पहले ही रोकने का प्रयास होगा

गोरखपुर: Gorakhpur News देश में शादियों का सीजन चल रहा है और अलग अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई बार शादियों में कई प्रकार की घटनाएं सामने आती है। कई बार देखा जाता है कि बारात के दौरान विवाद हो जाता है, तो कई बार अपराध की घटनाएं भी हो जाती है। इन्हीं अपराधों को अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने बड़ा फैसला लिया है। अब उल्लास और हंसी-खुशी के इस माहौल में बारातियों-घरातियों के साथ इलाके के पुलिसवाले भी शामिल होंगे। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Gorakhpur News दरअसल, गोरखपुर में शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई हैं। कौड़ीराम में हर्ष फायरिंग के दौरान एक शख्स की जान चली गई थी। तो वहीं दूसरी ओर शाहपुर में डीजे पर पसंदीदा गाना न बजाने पर जमकर मारपीट हुई। जिसे देखते हुए एसएसपी ने आदेश जारी कर अब शादी समारोह में शामिल होने का फैसला लिया है।

उनका मानना है कि पुलिस सड़क पर मौजूद रहती है, लेकिन आए दिन विवाद अंदर शादी में हो जा रहा है। अगर पुलिस वहां पर रहेगी तो असलहों से लेकर अन्य विवाद पर उसकी नजर रहेगी और समय रहते अपराध रोका जा सकता है। हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। पुलिसवाले रहेंगे तो कोई असलहा लहराने और हवा में गोलियां चलाने की हिमाकत तो नहीं ही करेगा।

क्या बोले एसएसपी

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई है। आमतौर पर छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में होने वाले शादी समारोह में शामिल हों ताकि उनकी नजर बनी रहे और छोटे अपराध को बड़ा होने से पहले ही रोक सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।