भाजपा ने नियुक्तियों में धांधली को लेकर नेहरू को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

भाजपा ने नियुक्तियों में धांधली को लेकर नेहरू को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

भाजपा ने नियुक्तियों में धांधली को लेकर नेहरू को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की
Modified Date: February 22, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: February 22, 2026 2:51 pm IST

चेन्नई, 22 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को नगर प्रशासन विभाग में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर तमिलनाडु सरकार से मंत्री के.एन. नेहरू को मंत्रिमंडल से हटाने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। नेहरू के पास नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति विभाग का प्रभार है।

यह घटनाक्रम मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा 20 फरवरी को दिए गए उस निर्देश के बाद सामने आया जिसमें सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (डीवीएसी) को नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग में नियुक्तियों में कथित रिश्वतखोरी के मामले में नेहरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने एक बयान में कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की संस्थागत लूट का पर्दाफाश कर दिया है।

प्रसाद ने कहा, ‘मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डीवीएसी को बिना किसी देरी के मंत्री के.एन. नेहरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।’

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।

प्रसाद ने तर्क दिया, ‘मंत्री नेहरू को नैतिक मानकों का पालन करते हुए तुरंत इस्तीफा देकर नौतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि यदि नेहरू इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री स्टालिन को बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें पद से हटा देना चाहिए।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में