भाजपा दिल्ली नगर निगम भंग करके ताजा चुनाव कराये : आप

Ads

भाजपा दिल्ली नगर निगम भंग करके ताजा चुनाव कराये : आप

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को मांग की कि भाजपा तत्काल दिल्ली नगर निगम को भंग करके ताजा चुनाव कराये।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम को संचालित करने में ‘‘बुरी तरह’’ से विफल रही है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘आप मांग करती है कि भाजपा को नगर निगम को तत्काल भंग करना चाहिए और ताजा चुनाव कराये जाने चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह वादा करके लोगों को भ्रमित किया था कि नगर निगमों में धनराशि की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि भाजपा केंद्र सरकार से सीधे राशि लाएगी।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘तिवारी ने झूठे वादे करके लोगों को भ्रमित किया और केंद्र से एक पैसा भी नहीं लाये। उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

उन्होंने साथ ही यह कहा कि केजरीवाल सरकार से धनराशि की पूरी राशि मिलने और हाउस टैक्स और अन्य कई कर की बढ़ोतरी के बावजूद भाजपा शासित एमसीडी का दावा है कि उनके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन नहीं है।

भाषा अमित अर्पणा

अर्पणा