जनता की शिकायतों का समाधान करने में विफल रही भाजपा सरकार: जूली

जनता की शिकायतों का समाधान करने में विफल रही भाजपा सरकार: जूली

जनता की शिकायतों का समाधान करने में विफल रही भाजपा सरकार: जूली
Modified Date: April 29, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: April 29, 2026 10:04 pm IST

जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार जनता की शिकायतों का समाधान करने में विफल रही है।

एक बयान में जूली ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता भी सरकार के कामकाज से असंतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों का काम नहीं हो रहा है और शिकायत निवारण की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ता भी इसे स्वीकार कर रहे हैं और स्वयं मुख्यमंत्री ने स्थिति को स्वीकार किया है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।’’

जूली ने आरोप लगाया कि प्रशासन ‘दिल्ली के दबाव’ में काम कर रहा है और आम जनता के बजाय चुनिंदा व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्थानीय निकाय चुनावों में देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘नगरपालिका और पंचायती राज चुनाव न कराना लोकतंत्र का अपमान है। जनता में असंतोष है और सरकार जनता का सामना करने में हिचक रही है।’’

कांग्रेस नेता ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की महिलाओं के प्रति कथित व्यवहार की भी आलोचना की और इसे ‘‘शर्मनाक और अस्वीकार्य’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं महिलाओं के सम्मान की बातें करने वाली भाजपा के दोहरे मानदंडों को उजागर करती है।’’

इन आरोपों पर भाजपा ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना


लेखक के बारे में