भाजपा सरकार ने नगर निकाय प्रमुख चुनाव में पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया: डोटासरा
भाजपा सरकार ने नगर निकाय प्रमुख चुनाव में पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया: डोटासरा
जयपुर, 21 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने नगर निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया।
डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान विभानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों और पार्टी समर्थित निर्दलीय पार्षदों पर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए पुलिस की मदद से दबाव बनाया गया।
डोटासरा ने कहा कि कई नगरपालिकाओं में कांग्रेस और पार्टी समर्थित पार्षदों को मतदान के लिए सुरक्षित ले जाने तथा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई रोकने के निर्देश देने के लिए उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर दी हैं और पुलिस, प्रशासनिक तंत्र तथा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिये जनादेश को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
भाषा
बाकोलिया पारुल
पारुल

Facebook


