दिल्ली जेल के अंदर दो कैदियों ने विचाराधीन कैदी की धारदार वस्तु से हत्या की

दिल्ली जेल के अंदर दो कैदियों ने विचाराधीन कैदी की धारदार वस्तु से हत्या की

दिल्ली जेल के अंदर दो कैदियों ने विचाराधीन कैदी की धारदार वस्तु से हत्या की
Modified Date: September 21, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: September 21, 2026 8:36 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय जेल नंबर 10 के अंदर दो कैदियों ने सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की कथित तौर पर धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर (31) के रूप में हुई है, जो न्यायिक हिरासत में जेल की बैरक संख्या 203 में बंद था।

अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि प्रदीप अपनी बैरक की ओर लौट रहा था कि दो अन्य कैदियों ने उस पर कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में समयपुर बादली थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेल और अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में