BJP Leader Suicide News: भाजपा नेता लादू लाल साहू ने की थी आत्महत्या.. अब 12 दिनों बाद बरामद हुआ सुसाइड नोट तो पढ़कर हर कोई रह गया दंग, ये थी वजह..
वही सुसाइड नोट मिलने के बाद सियासी गलियारों में दबदबा रखने वाले ब्याज माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

BJP Leader Suicide in Rajasthan
- भाजपा नेता लादू लाल साहू ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या।
- PM मोदी व राष्ट्रपति को लिखा गया खत 12 दिन बाद सफाई में मिला।
- सुसाइड नोट में 14 लोगों पर 3 करोड़ वसूली का आरोप, पुलिस जांच जारी।
BJP Leader Suicide in Rajasthan: भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक भाजपा नेता लादू लाल साहू ने पिछले महीने की 27 तारीख को आत्महत्या कर ली थी। वही अब पुलिस की जाँच में आत्महत्या के वजहों का खुलासा हो गया है। पुलिस को इस मामले में एक सुसाइड नोट हाथ लगा। अपने नोट में लादूलाल ने सूदखोरों पर प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लादू लाल साहू ने सुसाइड से पहले राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को खत लिखा था।
सफाई के दौरान मिला सुसाइड नोट
दरअसल लादू लाल के मौत के 12 दिन बाद जब परिजन घर की साफ सफाई कर रहे थे इसी दौरान उसके बेटे को एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में लादू लाल ने विस्तार से कई लोगों के नामों का जिक्र किया है।
BJP Leader Suicide in Rajasthan: वही सुसाइड नोट मिलने के बाद सियासी गलियारों में दबदबा रखने वाले ब्याज माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। लादू लाल के बेटे कन्हैया लाल ने आसींद कस्बे के ब्याज माफियाओ सहित 9 लोगो के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इस सुसाइड नोट में कथिततौर पर चांदमल मेवाड़ा आसींद, संदीप मेवाड़ा आसींद, नोरत मेवाड़ा आसींद , देवीलाल मेवाड़ा आसींद, ताराचंद मेवाड़ा आसींद, धापू देवी खटीक दौलतगढ़ आसींद, हरिशंकर शर्मा बनेड़ा, अनिता शर्मा बनेड़ा, सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम मांडमया, लादू नाथ योगी तिलौली, लादू नाथ दौलतगढ़, विष्णु सिंह मालास मांडल, चैनसिंह दोलपुरा देवगढ़ के नामों के जिक्र की बात कही जा रही है। सुसाइड नोट में कथित रूप से 50 लाख के बदले 3 करोड़ रु वसूलने और मूल रकम के साथ ब्याज का तकाजा कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। बहरहाल सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर आसींद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लादू लाल साहू ने सुसाइड नोट में सूदखोरों द्वारा प्रताड़ना और लगातार मानसिक दबाव की वजह से आत्महत्या करने का ज़िक्र किया है। उन्होंने लिखा कि ब्याज के नाम पर 50 लाख के बदले 3 करोड़ वसूले जा रहे थे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Leader Suicide in Rajasthan, 12 days later, the son found a suicide note in which the names of many people were mentioned

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm