बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा बोले, अरूण जेटली भारतीयों को गरीब बनाने पर तुले
बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा बोले, अरूण जेटली भारतीयों को गरीब बनाने पर तुले
नई दिल्ली। गिरती जीडीपी और डामाडोल अर्थव्यवस्था के कारण वित्त मंत्री अरूण जेटली की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जेटली विपक्ष के निशाने पर तो है ही लेकिन अब बीजेपी के अंदर से भी उनके फैसलों पर सवाल उठने लगे है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने गिरती जीडीपी और चरमराती अर्थव्यवस्था को लेकर जेटली पर हमला बोला। एक बड़े अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि जेटली इस सरकार में सबसे बड़ा चेहरा रहे है। यहां तक कि कैबिनेट में नाम तय होने से पहले ही उनका वित्तमंत्री बनना तय था।
पीएम मोदी अरूण जेटली की साजिश का शिकार
सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया। उन्होने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय प्रमोद महाजन और जसवंत सिंह भी वाजपेयी के करीबी थे, लेकिन उन्हे मंत्री नहीं बनाया गया था। वहीं जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौपी गई। उन्होने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते है कि उन्होंने गरीबी को काफी पास से देखा है। अब उनके वित्तमंत्री सभी भारतीयों को उसको (गरीबी) उतने ही करीब से दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत कर रहे है। वेब डेस्क IBC24, खबर पर अपनी राय देना न भूलें
अलगाववादी नेता गिलानी से मिले BJP नेता यशवंत सिन्हा

Facebook


